CM रघुवर ने नाइजीरिया के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात, राज्य की योजानाओं के बारे में की चर्चा

punjabkesari.in Saturday, Feb 09, 2019 - 12:46 PM (IST)

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास (Chief Minister Raghubar Das) ने नाइजीरिया (Nigeria) से भारत भ्रमण पर आए 36 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल (Delegation) से मुलाकात की। प्रोजेक्ट भवन (Project house) में नाइजीरिया से आए प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि स्वच्छ भारत मिशन (Swachh Bharat Mission) के तहत संपूर्ण झारखंड खुले में शौच से मुक्त हो गया है। वर्ष 2014 से पहले राज्य सिर्फ 18 प्रतिशत खुले में शौच से मुक्त था। वर्तमान सरकार के गठन के बाद पिछले 4 वर्षों में झारखंड को शत प्रतिशत खुले में शौच मुक्त हो जाने का गौरव प्राप्त हुआ है।

रानी मिस्त्री, जल सहिया व महिला एसएचजी (Rani Mistry, Water Sahiah and Women's SHG) के सहयोग से यह संभव हो सका है। इस दौरान उन्होंने बताया कि राज्य में मुख्यमंत्री सुकन्या योजना (Chief Minister Sukanya Yojana) प्रारंभ की गई है। प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना की जानकारी दी गई। यह प्रतिनिधिमंडल हजारीबाग जिले का भी भ्रमण कर चुका है। नाइजीरिया दल ने कहा कि झारखंड की भौगोलिक स्थिति नाइजीरिया से मिलती-जुलती है। झारखंड में महिला के सर्वांगीण विकास के लिए जो कार्य किए गए हैं। इसी तरह के कार्यों का संचालन नाइजीरिया में भी किया जा सकता है।

नाइजीरिया से आए प्रतिनिधिमंडल में तीन सदस्य भारत सरकार की ओर से शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल के साथ यूनिसेफ, वाटरशेड, डब्ल्यूएसएससी तथा वर्ल्ड बैंक (UNICEF, Watershed, WSSC and World Bank) के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। इससे पहले प्रतिनिधिमंडल का पारंपारिक स्वागत किया गया। इस मौके पर पेयजल व स्वच्छता सचिव आराधना पटनायक (Drinking Water and Sanitation Secretary Aradhana Patnaik) भी मौजूद थीं। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व डायरेक्टर वाटर सप्लाई नाइजीरिया बेनसन एजीसीगिरि (Director Water Supply Nigeria Benson AGG Giri) कर रहे थे।


 

prachi