CM रघुवर दास ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें नमन किया

punjabkesari.in Wednesday, Sep 25, 2019 - 12:45 PM (IST)

रांची: भारतीय जनता पार्टी के युग पुरुष पंडित दिन दयाल उपाध्याय की जयंती पर झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को राजधानी रांची के दीनदयाल नगर में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए, वहां उपस्थित बीजेपी कार्यकर्ताओं और आम लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने दुनिया के सामने एकात्म मानववाद का दर्शन रखा। मानवता की पूर्णता और समग्र विकास के लिए अंत्योदय का सिद्धांत दिया। वर्तमान समय में ऐसे महापुरुष पंडित दीनदयाल के आदर्शों को अपनाने और आत्मसात करने की जरूरत है।

Edited By

Jagdev Singh