CM रघुवर ने राहुल और हेमंत पर साधा निशाना, कहा- सोने के चम्मच के साथ जन्म लेने वाले क्या जानें गरीबी

punjabkesari.in Friday, Apr 19, 2019 - 11:37 AM (IST)

गुमला: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गुमला जिले के बिशुनपुर प्रखंड स्थित कासिरा हाईस्कूल मैदान में गुरुवार को लोहरदगा प्रत्याशी सुदर्शन भगत के समर्थन में जनसभा को संबोधित कुिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन पर जमकर निशाना साधा। सीएम रघुवर ने कहा कि गरीबी हटाओ का नारा देने वाले, आदिवासी-मूलवासी को अपना हितकर बताने वाले, राहुल गांधी और हेमंत सोरेन क्या जाने गरीबी क्या होती है। उन्होंने तो सोने के चम्मच के साथ जन्म लिया। ये वही लोग हैं जिन्होंने राज्य का बालू लूटा और ठेका मुंबई की कंपनी को दिया, राज्य का कोयला चोरी किया, गाय का चारा खाया। जब आदिवासी मूलवासी को अधिकार देने की बात आई तो केडी सिंह, प्रेमचंद गुप्ता और परिमल नाथवानी याद आए।

इसी दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस प्रकार का कोई भेदभाव नहीं करती है। वहीं अब यही लोग फिर से एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाना चाहते हैं, क्योंकि पीएम मोदी भ्रष्टाचार से समझौता नहीं करते। वे जानते हैं कि गरीबी क्या होती है। जिस तरह 2014 में देश और राज्य की जनता ने लोकतंत्र को चुनौती देने वाले वंशवाद को नकारा था। उसकी पुनरावृति 2019 के चुनाव में आप करें। कमल आएगा तो रोजी आएगी, कमल आएगा तो रोटी आएगी, गांव समृद्ध होगा, राज्य समृद्ध होगा और देश समृद्धशाली बनेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी ने गुमला से एक आदिवासी को राज्यसभा का सांसद बनाया। हमारे संगठन में विभेद की परिपाटी नहीं है। आदिवासी और मूलवासी के नाम पर बरगलाने वाले विकास की बात नहीं करते। झारखंड में सबसे अधिक जमीन सोरेन परिवार और राष्ट्र विरोधी शक्तियों ने लूटी है। सीएनटी/एसपीटी एक्ट का उल्लंघन खुलकर किया गया। साथ ही वंशवाद को इस परिवार ने कायम रखा। इसलिए पार्टी के सभी महत्वपूर्ण पदों पर इनके परिवार के सदस्य ही काबिज हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static