CM रघुवर दास और राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

punjabkesari.in Thursday, Nov 15, 2018 - 12:41 PM (IST)

रांची: झारखंड का 18वां स्थापना दिवस आज बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर रांची के कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा के समाधिस्थल पर राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास और राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि सरकार बिरसा मुंडा के सपनों को पूरा करने में लगी हुई है।

सीएम ऱघुवर दास ने पूर्व की सरकारों की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने राज्य की जनता के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि राज्य से गरीबी और शोषण का अंत ही भगवान बिरसा मुंडा को सही मायनों में सच्ची श्रद्धांजलि है। सीएम ने राज्य के युवाओं को बिरसा मुंडा के जीवन से सीख लेने की अपील की है।

झारखंड के मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी ने कहा सपनों को सच करने का समय आ गया है। राज्य के 18वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश को ओडीएफ घोषित किया जाएगा। 3 जिलों को पूर्ण विद्युतीकृत जिला घोषित किया जाएगा। अब राज्य के 7 जिले पूर्ण विद्युतीकृत हो जाएंगे। राज्य स्थापना दिवस के मौके पर राजधानी रांची को खूबसूरत तरीके से सजाया गया है।

prachi