मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ईद के अवसर पर देश और राज्यवासियों को दी बधाई

punjabkesari.in Saturday, Jun 16, 2018 - 01:29 PM (IST)

रांचीः देश भर में शनिवार को ईद-उल-फितर का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ट्वीट कर सभी लोगों को ईद पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। 

रघुवर दास ने कहा कि रमजान के पाक महीने में रोजा रखने वाले रोजेदारों एवं सभी मुस्लिम भाईयों-बहनों को ईद की दिली मुबारकबाद। उन्होंने कहा कि आइए हम सब मिलकर भाईचारे और सद्भाव के साथ ईद मनाएं और झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता की खुशहाली और समृद्धि के लिए दुआ करें।

शनिवार को लोगों ने ईद की रमजान अदा करने के बाद एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। नमाज के बाद लोगों ने घरों में ईद के अवसर पर खुशियां मनाई। इस दौरान लोगों ने सेवईयां लच्छे और अन्य लजीज व्यंजनों का भी लुफ्त उठाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static