CM रघुवर दास ने हाॅकी खिलाड़ी सलीमा टेटे को 20 लाख रूपए देकर किया सम्मानित

punjabkesari.in Tuesday, Nov 13, 2018 - 12:24 PM (IST)

रांची: जूनियर भारतीय महिला हाॅकी टीम की कप्तान और थर्ड यूथ ओलंपिक में रजत पदक विजेता सलीमा टेटे को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 20 लाख रुपए देकर सम्मानित किया है। वहीं निक्की प्रधान को 18वीं एशियन गेम्स 2018 में रजत पदक जीतने पर 10 लाख रूपए देकर सम्मानित किया है।

जानकारी के अनुसार दोनों महिला खिलाड़ियों की ओर से उनके पिता ने ये सम्मान ग्रहण किया। सम्मान ग्रहण करने के बाद निक्की प्रधान एवं सलीमा टेटे के पिता सुलकसन टेटे दोनों हॉकी झारखंड के कार्यालय पहुंचे, जहां दोनों को हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, महासचिव विजय शंकर सिंह, सीईओ रजनीश कुमार एवं उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने बधाई दी।

असोसिएशन की ओर से दोनों को ओडिशा वर्ल्ड कप पुरुष हॉकी 2018 के प्रोमोशन का हॉकी स्टिक देकर सम्मानित किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static