CM रघुवर दास ने की राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों की समीक्षा

punjabkesari.in Tuesday, Nov 13, 2018 - 01:33 PM (IST)

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सोमवार को प्रोजेक्ट भवन सभागार में राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अधिकारियों ने राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में मुख्यमंत्री को विस्तार से बताया।

जानकारी के अनुसार, राज्य के पांच जिलों का विद्युतीकरण कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। राज्य में कृषि के विकास के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को किसानों तक पहुंचाने के लिए कृषि व किसानों पर केंद्रित कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। इसके अतिरिक्त नए चुने हुए शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र भी बांटे जाएंगे।  राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील बर्णवाल समेत विभिन्न विभागों के सचिव मौजूद थे। झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राज्य के 19वें स्थापना दिवस समारोह 15 नवंबर 2018 में शामिल होने के लिए राज्य सरकार ने निमंत्रण भेजा है। राज्यपाल ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

15 नवंबर राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम

09.00 बजे कोकर में भगवान बिरसा मुंडा की समाधि पर पुष्पांंजलि अर्पित की जाएगी। 09.30 बजे बिरसा चौक में बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। 12.30 बजे मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल, मुख्यमंत्री व अन्य अतिथियों का अागमन होगा। 12.35 बजे दीप प्रज्वलन किया जाएगा। 12.40 बजे पर्यटन, कला संस्कृति मंत्री अमर कुमार बाउरी का स्वागत भाषण होगा। 12.45 बजे अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत होगा। 12.48 बजे अतिथियों का संबोधन होगा। योजनाओं की घोषणा, शुभारंभ व नियुक्ति पत्र का वितरण, झारखंड के ओडीएफ होने से संबंधित कॉफी टेबल बुक का विमोचन, ऑडियो-विजुअल क्लिप का एलईडी पर प्रदर्शन किया जाएगा।

prachi