CM रघुवर दास ने प्रदेश वासियों को दी दशहरे की शुभकामनाएं

punjabkesari.in Tuesday, Oct 08, 2019 - 12:50 PM (IST)

रांचीः दशहरे का पर्व हर साल पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। झारखंड सहित पूरे देश में मंगलवार को दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। राजधानी रांची में  भी दशहरे की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस पर राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रदेश वासियों को विजयदशमी के अवसर पर बधाई दी है।

रघुवर दास ने ट्विटर के जरिए लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा अधर्म पर धर्म की , असत्य पर सत्य की , बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयादशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

बता दें कि झारखंड के मोरहाबादी और अरगोड़ा के रावण दहन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रघुवर दास भी शामिल होंगे। मोरहाबादी में इस बार 65 फीट के रावण का पुतला बनाया गया है। जबकि कुंभकरण का 60 फीट और मेघनाथ का 55 फीट लंबा पुतला है। सोने की लंका 30-30 फीट की है। इस दौरान राजधानी रांची में चार जगहों पर रावण दहन किया जाएगा। मोरहाबादी में पंजाबी हिंदू बिरादरी, नामकुम में दशहरा समिति टाटीसिल्वे, एचईसी और अरगोड़ा में श्री दुर्गा पूजा और रावण दहन समिति द्वारा रावण दहन किया जाएगा। इधर, इस मौके पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static