जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर CM रघुवर ने व्यक्त किया दुख, कहा- हर किसी को खलेगी उनकी कमी

punjabkesari.in Tuesday, Jan 29, 2019 - 11:22 AM (IST)

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार को पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जॉर्ज साहब का जाना भारतीय राजनीति में एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि जॉर्ज फर्नांडिस एक कर्मठ, ईमानदार, जुझारू और जन नेता थे। उनकी कमी हर किसी को खलेगी। उन्होंने पूर्व रक्षा मंत्री की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।

वहीं रघुवर दास ने कहा कि फर्नांडिस अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व वाली राजग सरकार में रक्षा मंत्री थे। उन्हें 70 के दशक का देश का सबसे बड़ा ट्रेड यूनियन नेता भी माना जाता था। उन्होंने जेपी आंदोलन में भी अहम भूमिका निभाई थी।

बता दें कि जॉर्ज फर्नांडिस का मंगलवार को 88 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद नई दिल्ली में निधन हो गया। वह अल्जाइमर से पीड़ित थे, लिहाजा उन्हें कुछ याद नहीं रहता था। उन्होंने दिल्ली के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। फर्नांडिस का बेटा विदेश में रहता है। उसके वापस आने के बाद उनका संस्कार किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static