झारखण्डी धाम महोत्सव में बोले सीएम- देश को किसी नेता ने नहीं, ऋषि-मुनियों ने बनाया

punjabkesari.in Tuesday, Apr 17, 2018 - 11:47 AM (IST)

रांचीः मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखण्डी धाम महोत्सव में शामिल होकर लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस देश को किसी नेता ने नहीं, ऋषि मुनियों ने बनाया है। एक समय भारत विश्वगुरु के रूप में जाना जाता था, हमें फिर से इसे विश्वगुरु बनाना है। इसी काम में 4 साल से लगातार हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगे हुए हैं। 
PunjabKesari
राज्य के कण-कण में संस्कृति और आस्था 
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार बनते ही हमने सांस्कृतिक पर्यटन पर जोर दिया। राज्य के कण-कण में संस्कृति और आस्था है। उन्होंने कहा कि आज मैंने भगवान से सिर्फ एक ही कामना की है कि इस समृद्ध राज्य की कोख में जो गरीबी पलती है इसे खत्म करने की मुझे शक्ति प्रदान करें। सीएम ने कहा कि हमारा राज्य अमीर है लेकिन लोग गरीब हैं। गरीब के जीवन में बदलाव आए, इसके लिए मैंने भगवान से शक्ति मांगी है। यह शक्ति ही हमारे आत्मबल को मजबूत करेगी। जिस इंसान का आत्मबल मजबूत है वह किसी भी परिस्थितियों में सफलता को प्राप्त कर सकता है। 
PunjabKesari
झारखंड एक ऐसा राज्य जहां अपार संभावनाएं 
रघुवर दास ने कहा कि हमने भगवान भोलेनाथ और हनुमान जी से कहा कि वह हमें इतनी शक्ति दें कि हम राज्य की सवा तीन करोड़ लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला सकें। पिछले साढ़े 3 सालों में हमारी सरकार लगातार इसी दिशा में काम कर रही है। झारखंड एक ऐसा राज्य है जहां पर अपार संभावनाएं हैं, हमारे पास कोयला, लोहा, सोना-चांदी, तांबा, जल और मेहनतकश मानव संसाधन सब है। उन्होंने कहा कि कोई कारण नहीं है कि हमारा राज्य देश के विकसित राज्यों से आगे ना निकल पाए। 
PunjabKesari
संस्कृत हमारे प्राचीन भारत की भाषा 
सीएम ने कहा कि हमारी सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प से सिद्धि और न्यू इंडिया के सपने को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। उन्होंने कहा कि मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि आने वाले समय में झारखण्डी धाम और विकसित होगा। विकास के साथ ही यहां धार्मिक पर्यटन भी बढ़ेगा। रघुवर दास ने कहा कि आपकी मांग है कि यहां पर एक संस्कृत स्कूल और कॉलेज खोला जाए, यहां की जनता के हित में जो भी अच्छा होगा सरकार वह निर्णय लेगी। संस्कृत हमारे प्राचीन भारत की भाषा है, संस्कृत से ही सभी भाषाएं निकली हैं इसलिए इस भाषा का सही तरीके से संवर्धन हो ये हमारी सोच है। 
PunjabKesari
रोजगार की दिशा में काम कर रही सरकार 
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार गरीबी उन्मूलन और रोजगार सृजन की दिशा में काम कर रही है। अगर हमें विकास करना है और आगे बढ़ना है तो बिना महिलाओं की सहभागिता के यह संभव नहीं होगा, क्योंकि इस राज्य की आधी आबादी हमारी महिलाएं हैं।
PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static