झारखंड में ठंड का प्रकोप जारी, हजारीबाग और रामगढ़ में 2 लोगों की मौत

punjabkesari.in Sunday, Dec 29, 2019 - 12:23 PM (IST)

रांचीः राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में ठंड का प्रकोप जारी है। इसके कारण लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अत्याधिक ठंड बढ़ने के कारण राज्य के अलग-अलग जिलों में 2 लोगों की मौत हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार, कड़ाके की ठंड के कारण शनिवार को नेतरहाट और चाईबासा सबसे अधिक ठंडा रहा। इन जगहों पर न्यूनतम तापमान 0 डिग्री मापा गया। इस कारण कई जगहों पर ओस की बूंदें बर्फ में तबदील हो गई। वहीं ठंड के कारण हजारीबाग के दमरी महतो और रामगढ़ की सुगनी देवी की मौत हो गई।

बता दें कि रांची में न्यूनतन तापमान 4.7 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों तक पूरे राज्य में शीतलहर जारी रहेगी। साथ ही न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री तक रह सकता है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static