कोरोना की जंग के बीच झारखंड सरकार की पहल, धनबाद में की सामुदायिक रसोई की शुरुआत

punjabkesari.in Sunday, Mar 29, 2020 - 02:49 PM (IST)

 

धनबादः कोरोना वायरस के कारण झारखंड के विभिन्न जगहों पर फंसे मजदूर, असहाय और खासकर गरीबों को भोजन उपलब्ध करावाने के झारखंड सरकार ने नई पहल की है। उन्होंने धनबाद में सामुदायिक रसोई की शुरुआत की।

वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने सामुदायिक रसोई का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि ऐसे लोग जो लॉकडाउन के बाद भूखे रहने को विवश हो गए हैं, उन्हें निश्चित तौर पर सामुदायिक रसोई का लाभ मिलेगा। कोरोना से उत्पन्न विकट परिस्थितियों में भी अपनों से बिछड़े लोगों की भी भूख मिटेगी। उन्होंने आमजनों से लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की भी अपील की।

वहीं करोना संकट के बीच झारखंड सरकार ने जिले के सभी थानों में सामुदायिक रसोई संचालित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत धनबाद जिले के बाघमारा के कतरास थाना द्वारा संचालित सामुदायिक रसोई की शुरूआत की गई।

Nitika