झारखंड विस चुनाव से पहले कांग्रेस और झामुमो को बड़ा झटका, ये विधायक होंगे भाजपा में शामिल

punjabkesari.in Tuesday, Oct 22, 2019 - 12:34 PM (IST)

रांचीः झारखंड विधानसभा चुनाव से ठीक कुछ समय पहले कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा को बहुत बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के सुखदेव भगत व मनोज यादव और झामुमो के कुणाल षाडंगी व चमरा लिंडा का भाजपा में शामिल होना पूरा पूरा निश्चित माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस और झामुमो के ये विधायक पिछले 1 महीने से भाजपा के संपर्क में थे। भाजपा का टिकट मिलने की सौ प्रतिशत गारंटी और मनपसंद सीट से चुनाव लडऩे का भरोसा मिलने के बाद ही इन्होंने पार्टी में शामिल होने का निर्णय ले लिया है।

बता दें कि जो विधायक कांग्रेस और झामुमो को छोड़कर भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं, उनकी अपनी-अपनी वजहें बताई हैं। कांग्रेस विधायक सुखदेव भगत का कहना है कि लोहरदगा लोकसभा चुनाव में उन्हें हराने का काम रामेश्वर उरांव ने किया जो अब प्रदेश अध्यक्ष हैं। इसलिए वह इस बार भाजपा की तरफ से चुनाव लड़ेंगे।

Ajay kumar