कांग्रेस ने मसानजोर बांध में झारखंड की कीमत पर बंगाल को फायदा पहुंचाया: भाजपा

punjabkesari.in Wednesday, Aug 08, 2018 - 11:02 AM (IST)

रांचीः भाजपा प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ने कहा है कि कांग्रेस ने मसानजोर डैम में झारखंड की कीमत पर बंगाल को फायदा पहुंचाया।

प्रभाकर ने कहा कि संथालपरगना के हितों की कांग्रेस ने बलि चढ़ाई। बंगाल की कम्युनिस्ट और तृणमूल सरकारों ने भी झारखंड के अधिकारों को ठेंगा दिखाया। उन्होंने कहा कि मसानजोर डैम से बंगाल को फायदा हो, इसपर कोई आपत्ति नहीं है लेकिन झारखंड के अधिकारों का हनन अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समय आ गया है कि मसानजोर बांध समझौता की पुनर्समीक्षा हो। साथ ही इसकी भी समीक्षा हो कि समझौता की शर्तों का बंगाल ने कितना पालन किया। प्रभाकर ने कहा है कि झारखंड की जनता ने बहुत कष्ट झेल लिया है लेकिन अब यह सौतेला व्यवहार बंद होना चाहिए।

प्रभाकर ने कहा कि 1951 में कनाडा के सहयोग से शुरू हुए इस बांध का उद्देश्य पनबिजली उत्पादन और सिंचाई था। कांग्रेस ने मसानजोर डैम के मामले में झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार किया। विस्थापन तथा पर्यावरण का नुकसान संथालपरगना की जनता को हुआ। करीब अस्सी गांवों के हजारों आदिवासी विस्थापित हुए, लेकिन कांग्रेस ने उनकी सुध नहीं ली। विस्थापितों को आज तक न्याय नहीं मिला। प्रभाकर ने कहा कि 1978 में बिहार की तत्कालीन जनता पार्टी सरकार ने बंगाल के साथ एक एग्रीमेंट किया, जिसके अन्तर्गत संथालपरगना को बिजली और पानी मिलना था लेकिन 40 सालों में एग्रीमेंट का अनुपालन बंगाल ने कभी भी सही ढंग से नहीं किया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static