झारखंड: कांग्रेस ने रोजगार, बिजली, पानी, स्वास्थ्य जैसे मुद्दों को लेकर किया CM आवास का घेराव

punjabkesari.in Monday, Jun 24, 2019 - 04:09 PM (IST)

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया। रोजगार, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर पार्टी ने सीएम आवास का घेराव किया। इसमें कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। पुलिस ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बेरिकैडिंग कर रोकने का प्रयास किया। असफल होने पर लाठियां भी चटकाईं।

इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर बस में भर कर थाने ले जाया गया। घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रविवार को ही कांग्रेसियों के जुटान का सिलसिला मोरहाबादी में शुरू हो गया था। पार्टी अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार के अतिरिक्त आलमगीर आलम, कुमार गौरव, आलोक दुबे, राजेश गुप्‍ता आदि घेराव कार्यक्रम में शामिल रहे।

Jagdev Singh