झारखंड पहुंचे कांग्रेस महासचिव गुलाम नबी आज़ाद, गठबंधन को लेकर शिबू सोरेन से की बातचीत

punjabkesari.in Friday, Sep 14, 2018 - 07:34 PM (IST)

रांची: जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे सभी राजनीतिक पार्टियां गठबंधन की तलाश कर रही हैं। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अध्यक्ष शिबू सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों दलों के नेताओं के बीच आगामी चुनावों में गठबंधन को लेकर बातचीत हुई। साथ ही आजाद ने प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के साथ भी बैठक की।

मीडिया से बातचीत करते हुए गुलाम नबी आजाद ने राफेल विमान सौदे पर प्रधानमंत्री मोदी को भी घेरा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी की स्वीकृति के बिना प्रधानमंत्री ने काफी ऊंचे मूल्य पर फ्रांस से डील की है। इसके बाद कांग्रेसी नेता ने प्रधानमंत्री के कामकाज के तरीके की भी जमकर आलोचना की।

इस मौके पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन मजबूती से आगे बढ़ रहा है। झारखंड में भी सामान्य मुद्दों पर विपक्षी दल एक साथ हैं। भारतबंद के समय यह एकता भाजपा में बेचैनी पैदा करने के लिए काफी है।

वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ. अजय कुमार ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ लोगों में काफी गुस्सा है। गठबंधन को मजबूती देने के लिए कांग्रेस सभी विपक्षी पार्टियों की एकजुटता की पक्षधर है।  

prachi