कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने चुनावी सभा में BJP पर साधा निशाना, कही ये बात

punjabkesari.in Wednesday, Dec 04, 2019 - 05:57 PM (IST)

रांचीः झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां प्रचार की प्रक्रिया में जुटी हुई हैं। इसी बीच कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने बेड़ो में पार्टी के उम्मीदवार सनी टोप्पो के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि कालाधन लाने के नाम पर भाजपा ने नोटबंदी की लेकिन कितना काला धन वापस आया। उन्होंने कहा कि जीएसटी ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। किसानों की हालत दयनीय बन गई है। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि व्यक्ति से बड़ी पार्टी, पार्टी से बड़ा देश और देश से बड़ा कुछ नहीं होता। भाजपा और राज्य सरकार ने मिलकर झारखंड का बेड़ा गर्क कर दिया है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद बेरोजगारी और बढ़ गई है और कई फैक्ट्रियां बंद हो गई हैं। दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे प्याज के दामों के बारे में सिन्हा ने कहा कि प्याज के दाम रिकार्ड तोड़ रहा है लेकिन बीजेपी जनता को अहम मुद्दों से भटकाने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि ताली कप्तान को, तो गाली भी कप्तान को, अगर काम अच्छा नहीं होगा तो उसकी निंदा भी होगी।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static