भारत का संविधान विश्व का सबसे बेहतरीन संविधान: मुख्य न्यायाधीश

punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2020 - 06:22 PM (IST)

सिमडेगाः झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डॉ. रवि रंजन ने भारतीय संविधान को विश्व का सबसे बेहतरीन संविधान बताया और कहा कि इस संविधान की बदौलत ही आज देश के आम नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक, न्यायिक एवं राजनीतिक न्याय दिलाने की पहल की जा रही है।

डॉ. रंजन ने रविवार को आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व का सबसे बेहतरीन संविधान भारतीय संविधान है। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 32 के अनुसार देश के हर नागरिक को मौलिक अधिकार मिले इसकी पहल न्यायिक व्यवस्था द्वारा सरकार के सहयोग से की जा रही है। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) झारखंड सरकार के साथ मिलकर सरकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने की पहल कर रहा है।

न्यायधीश ने कहा कि सिमडेगा जिले में आज लगभग 1 लाख लाभुकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला। साथ ही 53 करोड़ परिसंपत्तियों का वितरण इस कार्यक्रम के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इस तरह के कार्यक्रम को और विस्तृत रूप दिया जाएगा ताकि लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंच सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static