काम के दौरान ठेका कर्मचारी की मौत, मुआवजे के लिए कांग्रेस सहित अन्य दलों ने किया कंपनी का गेट जाम

punjabkesari.in Thursday, Oct 10, 2019 - 04:16 PM (IST)

जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर से एक ठेका कर्मचारी की मौत का मामला सामने आया है। सुबह तीन बजे कंपनी परिसर में ट्रेन की चपेट में आने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। हादसे में उसका दोनों पैर कट गए।

बता दें कि मृतक राजेश तिवारी बारीगोड़ा का रहने वाला था। मृतक मजदूर राजेश तिवारी के आश्रित को 30 लाख मुआवजा और एक आश्रित को कंपनी में स्थायी नौकरी देने की मांग को लेकर कांग्रेस सहित अन्य दल के नेताओं ने अपराह्न 11 बजे कंपनी गेट को जाम कर दिया। साथ ही ठेका मजदूर राजेश तिवारी की मौत की सूचना पर कंपनी के अस्थायी कर्मचारियों ने टूल टाउन स्ट्राइक कर दिया।

जानकारी के अनुसार मृतक राजेश तिवारी गणेश मंडल के ठेका कंपनी में वह 12 साल से काम करता था। बुधवार की रात नाइट शिफ्ट में ड्यूटी आया था। परंतु अगली सुबह पता चला कि असकी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। इलाज के लिए राजेश तिवारी को कंपनी प्रबंधन की ओर से टाटा मेन अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों उसे ने मृत घोषित कर दिया।
जे के लिए कांग्रेस सहित अन्य दलों ने किया कंपनी का गेट जाम


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static