रांची के हौसले के आगे कोरोना पस्त, 112 में से 100 संक्रमित मरीज हुए ठीक

punjabkesari.in Monday, May 25, 2020 - 05:20 PM (IST)

रांचीः कोरोना वायरस के सर्वाधिक मामले सबसे ज्यादा कोरोना हॉटस्पॉट बने रांची में मिले थे। अधिक मात्रा में लोग यहां कोरोना से पीड़ित हुए थे लेकिन अब मिलने रांची से एक बहुत बड़ी राहत की खबर सामने आई है। लोगों के हौसले के आगे वैश्विक महामारी पूरी तरह पस्त होती नजर आ रही है।

आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि रांची जिले से अब तक पूरे 100 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। रविवार को पांच और कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पांच और कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने के बाद रांची जिले में अब कोरोना के 12 ही एक्टिव केस रह गए हैं। इस कारण रांची रेड जोन से निकल कर ओरेंज जोन में शामिल हो गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static