झारखंड में 15 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि, संक्रमितों की संख्या हुई 323

punjabkesari.in Saturday, May 23, 2020 - 11:16 AM (IST)

रांचीः झारखंड में लगातार कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। झारखंड में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 15 नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 323 हो गई है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रदेश की राजधानी रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) समेत अन्य सरकारी एवं निजी जांच केन्द्रों में आज 1743 मरीजों के स्वाब सैंपल की जांच में 15 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इनमें सरकारी जांच केन्द्रों में 1670 सैंपल में 15 जबकि निजी लैब में 73 सैंपल की जांच में कोई रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं मिली है।

बता दें कि नए में मरीजों में बोकारो में 5, हजारीबाग में 8, पूर्वी सिंहभूम में 1, रामगढ़ में 3, पश्चिम सिंहभूम में 3 मिले हैं। इनमें से 5 की रिपोर्ट गुरूवार की देर रात मिली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Diksha kanojia

Related News

static