झारखंड में 46 नए मरीजों में CORONA की पुष्टि, राज्य में हुई छठी मौत

punjabkesari.in Friday, Jun 05, 2020 - 11:11 AM (IST)

 

रांचीः झारखंड में वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। राज्य के 10 जिलों में गुरूवार को कोरोना के 46 नए मामलों की पुष्टि हुई है, जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 827 हो गई है। वहीं एक अन्य प्रदेशवासी कोरोना से अपनी जंग हार गया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राज्य की राजधानी रांची के रिम्स सहित अन्य सरकारी एवं निजी जांच केन्द्रों में किए गए स्वाब सैंपल की जांच में 46 संदिग्ध की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। वहीं नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों में 9 सिमडेगा, 3 गुमला, 1 लातेहार, 1 पूर्वी सिंहभूम, 4 हजारीबाग, 3 खूंटी, 1-1 रांची एवं पलामू से, 10 गढ़वा और 13 कोडरमा जिले से मिले हैं।

बता दें कि कोरोना की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है।
 

Nitika