झारखंड में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, 84 नए मरीज मिलने के बाद संख्या हुई 1022

punjabkesari.in Sunday, Jun 07, 2020 - 09:33 AM (IST)

रांचीः झारखंड में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को झारखंड के अलग-अलग जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की चपेट में 84 लोगों के आने से राज्य में कुल पॉजिटिव की संख्या एक हजार के आंकड़े को पार कर गई है।

आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि प्रदेश की राजधानी रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) समेत अन्य सरकारी एवं निजी जांच केन्द्रों में किए गए स्वाब सैंपल की जांच में शनिवार को 84 रिपोर्ट पॉजिटिव मिले है। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1022 हो गई है।

 वहीं शनिवार को मिले नए मामलों में रामगढ़ से 20, सिमडेगा से 32, चाईबासा से पांच, पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर से आठ, रांची से चार, हजारीबाग से तीन, सरायकेला से एक, लातेहार से दो , गुमला से सात और पलामू से दो पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।

Edited By

Diksha kanojia