झारखंड में कोरोना का वार, 24 घंटे में 95 नए मरीज मिलने से संख्या हुई 922

punjabkesari.in Saturday, Jun 06, 2020 - 11:06 AM (IST)

रांचीः झारखंड के अलग-अलग जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की चपेट में 95 लोगों के आने से राज्य में कुल पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 922 हो गई है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रदेश की राजधानी रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) समेत अन्य सरकारी एवं निजी जांच केन्द्रों में किए गये स्वाब सैंपल की जांच में शुक्रवार को 79 रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इससे पूर्व गुरूवार देर रात प्रदेश में 16 नए संक्रमित मिले थे।

वहीं शु्क्रवार की देर शाम तक मिले रिपोर्ट के अनुसार, हजारीबाग से 24, सिमडेगा से तीस, गढ़वा एवं लातेहार से छह-छह, रामगढ़ से सात और धनबाद, कोडरमा, पलामू, रांची, पूर्वी सिंहभूम और गुमला से एक- एक पॉजिटिव मिले है।

Edited By

Diksha kanojia