बेखौफ अपराधियों ने RJD नेता के भतीजे को बनाया गोलियों का निशाना, हालत गंभीर

punjabkesari.in Friday, Jul 20, 2018 - 11:30 AM (IST)

धनबादः झारखंड में बेखौफ अपराधियों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकते हुए राजद नेता के भतीजे को गोलियों का निशाना बनाया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

जानकारी के अनुसार, यह घटना गुरुवार रात की है, जहां पुटकी थाना क्षेत्र में राजद नेता हातिम अंसारी के भतीजे बबलू पर अपराधियों के द्वारा गोली चलाई गई। गोली लगने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। राजद नेता के भतीजे की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

बता दें कि राजद नेता बबलू ने मुकेश पासवान पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस के द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से बबलू और मुकेश पासवान के बीच विवाद चल रहा था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static