झारखंड विस चुनाव में ड्यूटी पर तैनात CRPF जवान हुआ लापता, खोजबीन में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Monday, Dec 02, 2019 - 05:32 PM (IST)

रांचीः झारखंड से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी ड्यूटी में असम से आया सीआरपीएफ जवान ड्यूटी के दौरान गायब हो गया। इससे पूरे कैंप में हड़कंप मच गया। फिलहाल जवान की खोज की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार की है। जवान प्रदीप कुमार सुबह करीब 3 बजे ड्यूटी पर तैनात हुआ लेकिन कुछ देर बाद जब दूसरे जवान तैनात स्थल पर पहुंचे तब प्रदीप कुमार अपनी जगह पर नहीं था। इसके बाद सीआरपीएफ के जवान और कुछ पुलिस अफसर लापता जवान प्रदीप की खोजबीन में जुट गए।

खोजबीन के दौरान जवान का गोलियों से भरा बैग और राइफल कैंप के नजदीक एक खेत से बरामद किया गया। लगातार खोजबीन के बाद भी जवान का पता नहीं चल पाया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि वह पैसों के साथ अचानक ड्यूटी छोड़कर फरार हो गया है।

बता दें कि जवान प्रदीप कुमार 128वीं बटालियन का सिपाही है और वह असम के गुवहाटी की रहने वाला है। कुछ स्थानीय ग्रामीणों को जवान के गायब होने की सूचना दी गई और गोपनीय तरीके से छानबीन करने का आग्रह किया गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static