CAA समर्थक रैली में हिंसा के बाद लोहरदगा में लगा कर्फ्यू CAA समर्थक रैली में हिंसा के बाद लोहरदगा में लगा कर्फ्यू

punjabkesari.in Friday, Jan 24, 2020 - 07:39 PM (IST)

 

लोहरदगाः झारखंड के लोहरदगा जिले में गुरुवार को सीएए के समर्थन में निकाली गई रैली के दौरान हिंसा होने के कारण जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

पुलिस ने बताया कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में अमलाटोली चौक इलाके में रैली के दौरान पथराव किया गया, जिससे तनाव पैदा हो गया। उन्होंने बताया कि हमले के बाद कुछ दोपहिया वाहनों में आग लगा दी गई। वहीं शुक्रवार को जारी बयान के अनुसार, कानून व्यवस्था की समस्या के मद्देनजर समूचे जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया है। बयान में जिला अधिकारी ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की। इसके साथ ही आगजनी एवं तोड़फोड़ में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

बता दें कि प्रशासन ने लोगों से किसी भी अप्रिय स्थित के बारे में 06526-222513 या 100 नंबर पर सूचित करने का अनुरोध किया। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद समूचे जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static