लोहरदगा हिंसा मामलाः सातवें दिन प्रशासन के द्वारा कर्फ्यू में 3-3 घंटे तक 2 बार की दी गई ढील

punjabkesari.in Thursday, Jan 30, 2020 - 06:42 PM (IST)

 

लोहरदगाः झारखंड के लोहरदगा जिले में 23 जनवरी को सीएए समर्थन रैली के दौरान हुई हिंसक झड़प मामले में पुलिस के द्वारा 21 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके साथ ही कर्फ्यू के सातवें दिन 3-3 घंटे तक 2 बार की ढील भी दी गई।

जानकारी के अनुसार, लोहरदगा में 7 दिन से लगे कर्फ्यू में गुरुवार को 3-3 घंटे तक 2 बार की ढील दी गई। इस बीच दैनिक उपयोगी सामग्रियों की खरीदने के लिए सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2 से 5 बजे लोग घरों से निकले। जरूरत के सामानों को खरीदने के लिए भीड़ देखी गई। वहीं इससे पहले बुधवार को कर्फ्यू में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच ढील दी गई और फिर दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक रियायत दी गई। इसके साथ ही सुरक्षा बलों ने लोहरदगा में फ्लैग मार्च भी किया।

बता दें कि लोहरदगा में सीएए समर्थक रैली के दौरान झड़प के बाद पूरे जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया था। आईजी ने बताया कि जिले के सभी ब्लॉकों में शांति बैठकें आयोजित की गईं और जिला स्तर पर भी इसी तरह की बैठक होंगी।
 

Nitika