साइबर अपराधियों ने 2 लोगों के बैंक खाते से ATM के जरिए उड़ाए 47 हजार रुपए

punjabkesari.in Tuesday, Oct 22, 2019 - 04:42 PM (IST)

सरायकेलाः देश में क्राइम दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। वहीं झारखंड में साइबर क्राइम के मामलों में भी लगातार वृद्धि होती जा रही है। ऐसा ही साइबर क्राइम का एक मामला सरायकेला जिले से सामने आया है। अपराधियों ने 2 लोगों के खाते से एटीएम के जरिए कुल 47 हजार रुपए उड़ा लिए।

जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार की है। जब कांड्रा का रहने वाला शिव कुमार और राजस्थान के भरतपुर का रहने वाला पुष्पेन्द्र सिंह ने कांड्रा के एक एटीएम से पैसे निकाले थे। जिसके बाद दोनों के खाते से 47 हजार रुपए निकाल लिए गए। पैसे निकालने के ठीक बाद उनके मोबाइल पर पैसे निकालने का मैसैज आया। इसकी जानकारी लेने के लिए वह बैंक गए और वहां जाकर उन्हें पता चला कि साइबर क्राइम के जरिए उनके खाते से पैसे उड़ा लिए गए है।

इस बात का पता चलते ही पीड़ितों न पुलिस को सूचित किया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस द्वारा की जांच में पता चला है कि साइबर अपराधियों ने जमशेदपुर और धातकीडीह स्थित एटीएम से भी पैसे उड़ाए है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static