रघुवर दास और अर्जुन मुंडा ने जेपी नड्डा को BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर दी शुभकामनाएं

punjabkesari.in Tuesday, Jan 21, 2020 - 11:15 AM (IST)

रांचीः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर जेपी नड्डा को शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अध्यक्ष के तौर पर जेपी नड्डा भी अमित शाह की तरह जबरदस्त सफल होंगे।

रघुवर दास ने एक बयान में कहा कि जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा और मजबूत होगी। पार्टी को हर जगह सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हर राज्य में भाजपा का परचम लहराएगा। अमित शाह राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर काफी सफल रहे हैं। जेपी नड्डा भी उन्हीं की तरह सफल होंगे एवं उनके नेतृत्व में पूरी पार्टी एकजुट रहेगी।

बता दें कि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी जेपी नड्डा को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा नई ऊंचाइयां छुएगी। अर्जुन मुंडा ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में भाजपा नई ऊंचाइयों को छुएगी और पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static