पत्थर के खदान से मिला 15 वर्षीय लड़की का शव, बंधे हुए थे दोनों हाथ

punjabkesari.in Saturday, Oct 19, 2019 - 04:01 PM (IST)

कोडरमाः झारखंड के कोडरमा जिले से एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। पत्थर के खदान से एक 15 वर्षीय लड़की का शव बरामद किया गया। हालांकी अभी उसकी मौत का कोई कारण सामने नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चल पाएगा।

जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार सुबह की है। नवलशाही थाना क्षेत्र के तुरियाटोला की रहने वाली राधा गुरुवार शाम से लापता थी। उसके परिजनो ने उसे बहुत देर तक तलाश किया पर वह नहीं मिली। अगली सुबह ग्रामीणों ने पत्थर के खदान में उसकी लाश देखी और उसके परिजनों को सूचित किया।

ग्रामीणों से सूचना मिलते ही लड़की के परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से शव को खादान से बाहर निकाला। साथ ही लोगो ने पुलिस को भी सूचित किया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि राधा की मां मुन्नी ने काफी साल पहले अपने पति अशोक कुमार को छोड़कर देवर राजेश प्रसाद से शादी कर ली थी। इसके बाद मुन्नी राजेश और राधा के साथ नवलशाही आ गई थी और वे 10 साल से नवलशाही के तुरियाटोला में किराए के मकान में रह रहे है। राजेश और मुन्नी की एक और बेटी है।

मृतका के परिजनों ने कहा कि उनकी बेटी की मौत आत्महत्या नहीं हत्या मालूम पड़ती है। जब राधा का शव खादान में से निकाला गया तो उसके दोनों हाथ बंधे हुए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static