ट्रांसमिशन टावर से गिरकर 2 मजदूरों की मौत, परिजनों में शोक का माहौल

punjabkesari.in Thursday, Oct 03, 2019 - 01:08 PM (IST)

हजारीबागः महाराष्‍ट्र के नागपुर में एक दर्दनाक हादसा सामनें आया है। एक बिजली के ट्रांसमिशन टावर से गिरकर दो मजदूरों की मौत हो गई। शव घर पहुंचते ही दोनों परिवार में शोक का माहौल बरस गया। गांव के सभी लोग जो उस समय मृतकों के घर पर मौजूद थे सबकी आंखे नम हो गई।

जानकारी के अनुसार घटना दो दिन पहले महाराष्ट्र नागपुर की है। सोमवार की शाम में यह हादसा तब हुआ दोनों व्यक्ति ट्रांसमिशन लाइन में काम कर रहे थे और टावर पर चढ़ने के दौरान गिर गए थे। टावर से गिरने से दोनों की मौके पर मौत हो गई थी। महेश विश्वकर्मा हजारीबीग का रहने वाला था और तेजो महतो गिरीजीह का रहने वाला था। जब दोनों का पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंचा तब शव को देखते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया।
PunjabKesari

हजारीबाग के विष्णुगढ़ निवासी 25 वर्षीय महेश विश्वकर्मा और गिरिडीह सरिया निवासी 30 वर्षीय तेजो महतो टावर पर चढ़ने के दौरान गिर गए थे। टावर से गिरने से दोनों की मौके पर मौत हो गई थी। महेश विश्वकर्मा का शव देखते ही उसकी 5 माह की गर्भवती पत्नी सुनीता देवी बेहोश हो गई।

बता दें कि पार्थिव शरीर के साथ कोई मुआवजा सहायता राशि कंपनी द्वारा नहीं भेजने से परिजनों तथा ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। शोक में डूबे परिजनों को सांत्वना देनें पूव विधायक विनोद कुमार सिंह अन्य लोगों के साथ उनके पहुंचे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static