राज्यसभा चुनावः BJP से दीपक प्रकाश ने भरा नामांकन, कांग्रेस से शहजादा बनेंगे दूसरे प्रत्याशी

punjabkesari.in Friday, Mar 13, 2020 - 01:19 PM (IST)

 

रांचीः झारखंड में राज्यसभा की रिक्त हुई 2 सीटों पर झामुमो से शिबू सोरन के नामांकन के बाद आज भाजपा से दीपक प्रकाश ने भी नामांकन दाखिल कर दिया है। वहीं कांग्रेस के शहजादा अनवर भी राज्यसभा चुनाव में गठबंधन के दूसरे प्रत्याशी के तौर पर नामांकन करेंगे।

दीपक प्रकाश ने 2 सेट में सौंपा नामांकन पत्र
दीपक प्रकाश ने 2 सेट में अपना नामांकन पत्र विधानसभा के सचिव महेंद्र प्रसाद को सौंपा। दोनों सेट में 10-10 विधायक दीपक प्रकाश के प्रस्तावक बने हैं। इनमें आजसू के विधायक लंबोदर महतो भी शामिल हैं। दीपक प्रकाश के नामांकन के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सहित भाजपा के कई विधायक मौजूद रहे।

ABVP से हुई दीपक प्रकाश के करियर की शुरुआत
दीपक ने करियर की शुरुआत एबीवीपी से की थी। 2000 में जब झारखंड राज्य अलग हुआ तो मुख्यमंत्री बाबूलाल के कार्यकाल में झारखंड स्टेट मिनिरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (जेएसएमडीसी) के चेयरमैन बनाए गए। जब बाबूलाल ने भाजपा छोड़ी और झाविमो बनाया तो दीपक प्रकाश उनके साथ चले गए थे। हालांकि, जल्द वह पुन: भाजपा में वापस आ गए।

बता दें कि अप्रैल में खाली हो रहे झारखंड के राज्यसभा की दो सीटों में से एक के लिए भाजपा की ओर से दीपक प्रकाश प्रत्याशी बनाए गए हैं। वहीं गठबंधन की ओर से दोनों सीटों के लिए प्रत्याशी उतारा गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static