इस BJP प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने मधुपुर पहुंचे रक्षा मंत्री, जनता से की वोट देने की अपील

punjabkesari.in Sunday, Dec 08, 2019 - 06:14 PM (IST)

मधुपुर: झारखंड में एक बार फिर विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान शुरू हो गया है। इसी के चलते रविवार को भाजपा नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मधुपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी राज पलिवार के पक्ष में प्रचार किया। वहीं उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए वोट देने की भी अपील की।

राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं झारखंड की जनता का धन्यवाद करता हूं। मैं पहली बार मधुपुर आया हूं लेकिन अब लग रहा है पहले क्यों नहीं आया। रक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि भारत को पहली बार ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जो देश के हर एक व्यक्ति तक सुविधा पहुंचाने की कोशिश कर रहा हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम ने हर एक वर्ग के व्यक्ति के लिए काम किया है। यदि झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनी तो झारखंड किसी भी मामले में पीछे नहीं रहेगा।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी राज पलिवार और निशिकांत दुबे ने राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा मधुपुर में सिर्फ बड़े जीत के अंतराल के लिए लड़ रही है। उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन बता रहा है कि झारखंड में एक बार फिर बहुमत की सरकार बनेगी।

Ajay kumar