नियमितीकरण की मांग: राजभवन के सामने धरने पर बैठीं हड़ताली ANM-GNM, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

punjabkesari.in Monday, Jun 24, 2019 - 02:20 PM (IST)

रांची: झारखंड राज्य एनआरएचएम (एएनएम-जीएनएम) अनुबंध कर्मचारी संघ के आह्वान पर राज्य भर की एएनएम-जीएनएम सोमवार को धरने पर हैं। सुबह मुख्यमंत्री आवास के समक्ष आमरण अनशन करने जा रही एनएनएम-जीएनएम को पुलिस ने राजभवन के सामने रोक दिया। इससे आक्रोशित महिलाओं ने बैरिकेंटिंग तोड़ दी। इस दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हो गई। इसके बाद महिला कर्मचारी राजभवन के सामने ही धरने पर बैठ गईं। महिला कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि कोतवाली थाना प्रभारी श्याम आनंद मंडल ने दुर्व्यवहार करते हुए अपशब्द का प्रयोग किया है।

इसी दौरान हड़ताली महिला कर्मचारियों ने बताया कि वे पिछले 12 सालों से राज्य में अनुबंध पर कार्यरत हैं। उनलोगों की सेवा नियमित करने के लिए नियमावली तैयार की गई है। मगर अभी तक जिलों से रोस्टर तैयार करवाकर सेवा नियमितिकरण की कार्रवाई नहीं की गई है। इससे राज्य भर की एएनएम-जीएनएम गुस्से में हैं। ऐसे में उनलोगों को आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ रहा है। जबतक उन लोगों की मांगें नहीं मानी जाती, अनिश्तिकालीन हड़ताल पर रहेंगी।

Jagdev Singh