देवघरः चुनावी सभा में JMM अध्यक्ष ने BJP-AJSU पर साधा निशाना, कही ये बात

punjabkesari.in Tuesday, Dec 10, 2019 - 12:59 PM (IST)

देवघर: झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 5 चरणों में चुनाव हो रहे हैं। इसके साथ ही तीसरे चरण के तहत 12 दिसंबर को 17 विधानसभा सीटों पर मतदान करवाए जाएंगे। इसी के चलते झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने तीसरे चरण के प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। वहीं चुनावी सभा के दौरान हेमंत सोरेन ने भाजपा और आजसू पर जमकर निशाना साधा।

हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा सरकार देश और राज्य दोनों के लिए सुरक्षित नहीं है। प्रतिदिन बढ़ रही बलात्कार की घटनाएं लोगों के भीतर डर का माहोल पैदा कर रही है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में राज्य की जनता सुरक्षित नहीं है। एनडीए अब बिखर चुका है। वहीं झामुमो अध्यक्ष ने आजसू पार्टी पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि आजसू भाजपा के बछड़े के समान है जो खेत चरने के बाद वापस भाजपा के खूंटे में बंध जाएगी।

बता दें कि झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 5 चरणों में चुनाव हो रहे हैं। पहले और दूसरे चरण के चुनाव हो चुके हैं। तीसरे चरण के चुनाव 12 दिसंबर को 17 सीटों पर करवाए जाएंगे। 23 दिसंबर को मतगणना होगी और इसी दिन परिणामों की घोषणा की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static