धनबाद: बाबूलाल मरांडी ने की JVM के सदस्यता पखवाड़ा की शुरुआत

punjabkesari.in Saturday, Jul 20, 2019 - 05:49 PM (IST)

धनबाद: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा(झाविमो) ने शनिवार से सदस्यता पकवाड़ा की शुरुआत की है। धनबाद के अग्रसेन भवन में आयोजित सदस्यता पखवारा की शुरुआत झाविमो सुप्रीमो ने अपने हाथों से की।

वहीं इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मीडिया से कहा कि ढाई लाख नए सदस्य बनाने की लक्ष्य के साथ सदस्यता पखवारे की शुरुआत की गई है। महज 15 दिनों के अंदर ढाई लाख नए लोगों को झाविमो से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। झारखंड की बीजेपीनीत रघुवर दास सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

झारखंड की जनता बहुत जल्द चुनाव में सरकार को सबक सिखाएगी, क्योंकि सरकार ने अभी तक सिर्फ और सिर्फ कॉरपोरेट घरानों के लिए काम किया है। वहीं आम जनता के लिए कुछ नहीं किया है। साथ ही झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने आने वाले विधानसभा चुनाव महागठबंधन में ही लड़ने की बात कही है। 

 

Edited By

Jagdev Singh