धनबाद: शराबी पति ने कुल्हाड़ी के वार से की पत्नी की हत्या, खुद भी फांसी लगाकर दी जान

punjabkesari.in Sunday, Feb 24, 2019 - 02:50 PM (IST)

धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले (Dhanbad district of Jharkhand) में शनिवार रात (Saturday night) को आपसी विवाद के कारण पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी (ax) के वार से हत्या कर दी। इसके बाद पति ने घर से कुछ दूरी पर पेड़ से फांसी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पहुंची पुलिस ने रविवार (Sunday) को दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम (Postmortem) के लिए भेज दिया है। दंपत्ति के दो बच्चे हैं।

यह मामला निरसा थाना क्षेत्र (Nirsa Police Station Area) के साहेबडंगाल (Sahebdangal) से सामने आया है। मृतकों की पहचान पुरूलिया निवासी गोरांगो मोदी (40) और उर्मिला मोदी(28) (Purulia resident Gorongo Modi (40) and Urmila Modi (28)) के रूप में की गई। साहेबडंगाल उर्मिला का मायके था। दोनों वहीं पर रह रहे थे। लोगों ने बताया कि गोरांगो शराब पीकर अक्सर पत्नी के साथ झगड़ा करता था। शनिवार की रात भी गोरांगो ने शराब पी और पत्नी से उसका विवाद हो गया। इसके बाद घर में रखी कुल्हाड़ी से गोरांगो ने उर्मिला के सिर पर वार कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

कुछ देर बाद गोरंगो घर से बाहर निकला और खुदिया नदी (Khudiya river) के पास जंगल में एक पेड़ से फंदा बना फांसी लगा अपनी भी जान दे दी। सुबह जब लोग नींद से जागे तो उर्मिला का शव घर पड़ा देखा। इसके बाद गोरांगो की खोजबीन शुरू हुई। इसी दौरान पेड़ से लटकी उसकी लाश भी बरामद कर ली गई।

prachi