सड़क दुर्घटना में धनबाद की नेशनल तीरंदाज मिनी टुडू की दुखद मौत

punjabkesari.in Friday, Feb 22, 2019 - 12:26 PM (IST)

धनबाद: झारखंड के धनबाद (Dhanbad) की रहने वाली नेशनल तीरंदाजी चैंपियन मिनी टुडू (National Archery Champion Mini Tudu) की सड़क दुर्घटना में दुखद मौत हो गई। जूनियर लेवल (Junior level) पर दो बार नेशनल चैंपियन रह चुकी मिनी ने कई खिताब अपने नाम किए थे।

बुधवार (Wednesday) को धनबाद से झरिया (Jharia) लौटने के दौरान आरएसपी कॉलेज (RSP College) के पास दुर्घटना में मिनी घायल हो गई थी। उसे पहले जामाडोबा स्थित टाटा अस्पताल (Tata Hospital located in Jamadoba) लाया गया। वहां से डॉक्टरों ने उसे टाटा अस्पताल जमशेदपुर (Jamshedpur) रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही मिनी की मौत हो गई। वहां से उसके परिजन शव लेकर अपने गांव पुरुलिया (Village purulia) चल गए। वहीं मिनी का अंतिम संस्कार (Funeral) किया गया।

सिंदरी कॉलेज (Sindri College) से मिनी स्नातक पार्ट वन (Graduate part one) की पढ़ाई कर रही थी। उसके पिता ठाकुर दास टुडू (Father Thakur Das Tudu) टाटा स्टील डिगवाडीह (Tata Steel Digawadi) में कार्यरत हैं। मिनी ने 2013 में सबजूनियर नेशनल तीरंदाजी में चैंपियन (Champion in the subjunoir national archery) बनने का गौरव हासिल किया था। उसके बाद 2015 में जूनियर तीरंदाजी में भी मिनी टुडू चैंपियन बनकर लौटी थी। उसके निधन (death) पर जिला तीरंदाजी संघ (District archery team) ने शोक जताया है। वहीं मिनी टुडू के कोच मो. शमशाद (Coach Moh. Shamshad) ने कहा कि धनबाद ने एक प्रतिभावान खिलाड़ी खो दिया है। 

prachi