धनबाद: जर्जर भवन गिरने से एक महिला की मौत, एक घायल

punjabkesari.in Saturday, Oct 12, 2019 - 02:28 PM (IST)

धनबाद: झारखंड में धनबाद की बीसीसीएल के लोदना क्षेत्र की नंबर 10 मजदूर कॉलोनी के दो मंजिला भवन की छत गिर गई। इस दौरान छत के मलबे में दो महिलाएं दब गईं। दोनों घायलों को सेंट्रल अस्पताल में कराया गया है। जहां से एक को धनबाद पीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया। सेंट्रल अस्पताल में भर्ती के बाद एक महिला की मौत हो गई, जबकि पीएमसीएच में भर्ती महिला रिंकू देवी की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

दो मंजिला मजदूर आवास काफी जर्जर हो चुका था। इस जर्जर आवास की मरम्मत करने की शिकायत कर्मचारियों ने प्रबंधन से की पर कोई सुनवाई नहीं हुई। कल रात काॅलानी के लोग सोए हुए थे कि अचानक 3 बजे सुबह में आवाज के बाद मकान की छत गिर गई। इससे दो महिलाएं मलवे में दब गईं और 4 लोग आंशिक रूप से चोटिल हो गए।

इस घटना के बाद घटनास्थल पर मजदूर नेताओं का दौरा शुरू हो गया है। जर्जर भवन के गिरने बाद सभी प्रबंधन की बुराई कर रहे हैं। घायल के परिजनों ने बताया कि प्रबंधन की लापरवाही के कारण आवास जर्जर हुआ और यह घटना घटी है।

Edited By

Jagdev Singh