BJP विधायक ढुल्लू महतो के घर पुलिस ने की छापेमारी, 3 समर्थकों को किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Feb 19, 2020 - 12:28 PM (IST)

धनबाद: झारखंड के बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। पुलिस ने 200 पुलिस फोर्स के साथ उनके आवास पर छापा मारा है। महतो पर कांग्रेस की एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बुधवार को ढुल्लू महतो के घर पहुंची लेकिन वह वहां नहीं मिले। इस दौरान महतो के समर्थकों ने पुलिस को देखकर उनके खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी जिसके बाद पुलिस ने महतो के 3 समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया।

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस की एक महिला नेता ने महतो पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाया। इसके बाद मंगलवार को महिला ने धनबाद कोर्ट में 164 में अपना बयान दर्ज करवाया।

Ajay kumar