लगातार हो रही बारिश के कारण सीएम रघुवर दास को रोकनी पड़ी जन आशीर्वाद यात्रा

punjabkesari.in Sunday, Sep 29, 2019 - 03:45 PM (IST)

रांचीः राज्य में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश से पूरा राज्य बाढ़ ग्रस्त हो गया है। जिसके चलते सीएम रघुवर दास की कोल्हान में जन आशीर्वाद यात्रा रद्द हो गई है। सीएम 26 सितम्बर से एक अक्टूबर तक कोल्हान में जन आशीर्वाद यात्रा करने वाले थे।लेकिन मात्र दो दिनों की यात्रा के बाद बारिश की वजह से यात्रा को रोकना पड़ा।

बता दें कि सीएम रघुवर दास की शनिवार को सरायकेला के खरसावां में जन आशीर्वाद यात्रा होने वाली थी। लेकिन बारिश के चलते वे रांची से खरसावां नहीं पहुंच सके। उनकी अनुपस्थिति में केन्द्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद अर्जुन मुंडा ने सभा को संबोधित किया। लेकिन खराब मौसम के चलते कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।

गौरतलब है कि इससे पहले सीएम ने संथाल-परगना की 18 सीटों में जन आशीर्वाद यात्रा निकालकर अपने लिए वोट की अपील की थी। राज्य में अभी तक विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन बीजेपी ने प्रचार अभियान अभी से शुरु कर दिया है। पार्टी ने चुनाव के लिए 65 से ज्यादा सीटों  पर जीत का लक्ष्य रखा है।

Ajay kumar