दुमकाः डकैती के मामले में पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, May 23, 2020 - 02:04 PM (IST)

दुमकाः झारखंड में दुमका जिले के टोंगरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के हुए डकैती के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें से 2 नाबालिगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने संवाददाताओं को बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक संतोष कुमार और टोंगरा के थाना प्रभारी दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। महज कुछ घंटे के भीतर घटना में शामिल अपराधियों सीमरन गोरायं, मास्टर माइंड नंदलाल पाल, राजकुमार टुडू, बाबूधन मरांडी, शिव चरण मुर्मू और महाशय टुडू को विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा मामले में 2 नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Diksha kanojia

Related News

static