दुमकाः बंद खदान में गिरने से किशोर की मौत, एक घायल

punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2020 - 01:22 PM (IST)

दुमकाः झारखंड में दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र में बंद पड़े पत्थर खदान में गिरने से मंगलवार देर शाम एक किशोर की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया। इसके बाद पूरे गांव में मातम छा गया।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि बंदोबेडा गांव के 10 वर्षीय छोटू किस्कु अपने चचेरे भाई 12 वर्षीय देवीलाल किस्कू के साथ स्नान करने के लिए एक ही साइकिल से जा रहा था। इसी क्रम में सन्तुलन बिगड़ जाने से दोनों साइकिल सहित बंद पड़े पत्थर खदान में गिर गए।

इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को खादान से बाहर निकाल कर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान छोटू की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल परस गया। वहीं दूसरी ओर मृतक किशोर के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static