चाईबासाः सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़, आइईडी वाले तीर और केन बरामद

punjabkesari.in Friday, Apr 10, 2020 - 01:03 PM (IST)

 

रांचीः झारखंड के चाईबासा जिले में गुरुवार को सुरक्षाबलों की संदिग्ध माओवादियों के साथ मुठभेड़ हुई। इस दौरान सुरक्षाबलों को मुठभेड़ स्थल से 2 आइईडी लगाए गए तीर मिले। इसके अतिरिक्त 2 केन बम बरामद किए गए।

चाईबासा के पुलिस अधीक्षक इंदरजीत महथा ने मुठभेड़ की जानकारी देते हुए बताया कि सोनुआ पुलिस थाना क्षेत्र में केडाबीर के जंगलों में तलाशी अभियान के दौरान माओवादियों के साथ केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की साठवीं बटालियन और पुलिस की मुठभेड़ हुई। इसके बाद माओवादी जंगलों में भाग निकले।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बाद में मुठभेड़ स्थल की तलाशी के दौरान वहां से एक एक किलो के 2 केन बम तथा आइईडी फिट किए गए 2 तीर बरामद हुए। वहां से माओवादियों की वर्दी और बर्तन भी बरामद किए गए हैं। बता दें कि चाईबासा में 4 अप्रैल को मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 3 माओवादियों को मार गिराया था।

Nitika