बेटियों की हत्या के आरोपी पिता ने जेल में किया आत्महत्या का प्रयास, हालत गंभीर

punjabkesari.in Saturday, Feb 15, 2020 - 01:24 PM (IST)

बोकारोः हाल ही में झारखंड के बोकारो जिले के एक पिता ने अपनी 2 बेटियों की हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं आरोप ने शुक्रवार को जेल में खुदकुशी करने की कोशिश की। हालत गंभीर होने के कारण उसे रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने तेनुघाट जेल में खुदकुशी करने का प्रयास किया। जेलर अर्जुन ठाकुर ने बताया कि उसने अपने दोनो हाथों और गले की नसें काट ली, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। आरोपी को नाजुक हालत में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे रांची के रिम्स अस्पताल रेफर किया गया है।

बता दें कि बीते दिनों आरोपी पिता ने रोज-रोज के कलह से परेशान होकर अपनी 2 मासूम बेटियों को गला दबाकर मार डाला। इसके बाद आरोपी पिता ने दोनो बच्चियों की लाश को झाड़ियों में फेंक दिया। वहीं गिरफ्तार होनें पर आरोपी ने कहा कि उसे जल्दी से जल्दी फांसी दी जाए।    

Ajay kumar