गिरिडीह में बिजली के करंट से झुलसे पिता-पुत्र, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

punjabkesari.in Thursday, Apr 25, 2019 - 05:52 PM (IST)

गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा पीरटांड़ थाना क्षेत्र के भारती चलकरी पंचायत स्थित बनासो गांव से सामने आया है। जहां करंट की चपेट में आने से बुधवार की रात पिता-पुत्र झुलस गए। हादसे के बाद दोनों को इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

मृतक की पहचान 17 वर्षीय चमटू राय और 35 वर्षीय सानू राय के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि रात को चमटू घर में पंखा लगा रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। इस दौरान उसके पिता सानू ने उसे बचाना चाहा, लेकिन वे भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए। इसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। 

prachi