कोरोना के इलाज के लिए RIMS में भर्ती महिला मरीज हुई फरार, प्रशासन की बड़ी चिंता

punjabkesari.in Thursday, May 07, 2020 - 11:36 AM (IST)

रांचीः कोरोना के इस भारी संकट के बीच एक तरफ पूरा देश चिंतित हैं तो वहीं दूसरी ओर रांची के रिम्स अस्पताल के डॉक्टरों की चिंता दोगुनी हो गई है। दरअसल, कोरोना के इलाज के लिए रिम्स में भर्ती हुई एक महिला मंगलवार रात अस्पताल से फरार हो गई।

जानकारी के अनुसार, रांची के हिंदपीढ़ी इलाके की सलमा प्रवीण को खांसी और बुखार जैसे लक्षण के बाद भर्ती कराया गया था। इसके बाद मौका मिलते ही महिला मंगलवार को चकमा देकर फरार हो गई जिसके बाद इसकी सूचना प्रशासन को दी गई ह। संदिग्ध महिला के फरार होने के बाद प्रशासन ने उसकी तलाश शुरु कर दी है। इधर प्रशासन ने इस मामले की खबर पुलिस को दी और पुलिस ने रिम्स में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरु कर दिए हैं।

बता दें कि डॉक्टरों को इसी बात का डर है कि महिला कोरोना पॉजिटिव ना हो। क्योंकि उसकी रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। साथ ही फरार महिला ने अपना फोन भी बंद कर लिया है। फिलहाल पुलिस द्वारा महिला की खोज की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static