झारखंड में मिला कोरोना का पहला पॉजिटिव केस, मलेशिया से आई थी महिला

punjabkesari.in Tuesday, Mar 31, 2020 - 05:00 PM (IST)

रांचीः देशभर में कोरोना से हाहाकार मचा हुआ है। इसी बीच झारखंड में भी कोरोना का पहला पॉजिटिव केस सामने आ गया है। वहीं स्वास्थ्य सचिव नितिन मदान कुलकर्णी के द्वारा इसकी पुष्टि की गई है। 

जानकारी के अनुसार, रांची के हिंदपिढ़ी इलाके में एक मस्जिद में 17 विदेशी सहित 24 लोग छिपे हुए थे। ये लोग धार्मिक प्रचार के लिए जनवरी में भारत आए थे। इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के द्वारा कार्रवाई की गई। साथ ही सभी लोगों को कब्जे में लेकर आइसोलेट कर दिया गया था। इनमें से एक महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है।

बता दें कि कुल 17 विदेशी नागरिक थे। इनमें से अफ्रीका के 2, इंग्लैंड के 4, पोलैंड के 1, मलेशिया के 8, वेस्टइंडीज के 2 नागरिक बताए जा रहे थे।

Nitika