फ्लाईओवर परियोजना: CM रघुवर की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक, निर्माण में तेजी के दिए निर्देश

punjabkesari.in Friday, Jun 14, 2019 - 04:42 PM (IST)

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कांटा टोली और रातू रोड फ्लाइओवर परियोजना की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से समस्याओं का समयबद्ध निपटारा करने और फ्लाइओवर निर्माण में सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है।

वहीं सीएम रघुवर दास ने कहा कि रांची को जाम मुक्त बनाना, हमारी सरकार की प्राथमिकता है। फ्लाइओवर निर्माण कार्य के दौरान आवागमन की असुविधा न हो इसका पूरा ख्याल रखें, अधिकारी स्पॉट विजिट करके देखें कि वहां उत्पन्न हो रही समस्याओं का निराकरण कैसे निकलेगा।

prachi